फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Sector five, full dress rehearsal, Parade Ground, panchkula

पंचकूला सेक्टर-पांच के परेड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
  Panchkula, Sector five, full dress rehearsal, Parade Ground, panchkula
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
स्वंतत्रता दिवस के मद्देनजर शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। उपायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल ने सलामी ली। उपायुक्त ने देशभक्ति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।  
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैणी मुख्य अतिथि होंगे। वह सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इससे पहले वह सेक्टर-12 स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करेंगे। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने शनिवार को सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। सभी विभाग 14 अगस्त को शाम 4 बजे तक अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूरी कर लें। इस समारोह में जिलास्तर के सभी अधिकारी उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की टुकड़ियों का नेतृत्व परेड कमांडर एसीपी मनीष सहगल करेंगे। उनके साथ-साथ हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी की टुकड़ी, एनसीसी की टुकड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-15 की एनसीसी की टुकड़ी, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 की टुकड़ी व बीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12 की टुकड़ी इत्यादि टुकड़ियां भाग लेंगी। इसके साथ ही नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत वंदे मातरम, सॉपिंस स्कूल के बच्चों द्वारा एक्शन सांग, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 के बच्चों द्वारा डांस, हंसराज स्कूल द्वारा फोक डांस, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के बच्चे कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। 


जैनेंद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चे पर्यावरण पर नृत्य नाटिका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के बच्चे हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न स्कूलों के बच्चे लेजियम और डंबल का प्रदर्शन करेंगे। रिर्हसल में उपायुक्त पुलिस अनिल धवन, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, नगराधीश ममता शर्मा, एसीपी दलीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल व जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैणी भी उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed