फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula receives 50.5 mm of rain; residents troubled by waterlogging.

Panchkula News: पंचकूला में 50.5 मिमी बारिश, जलभराव से लोग परेशान

Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Panchkula receives 50.5 mm of rain; residents troubled by waterlogging.
दो घंटे तेज हवा और गर्जन के साथ हुई बारिश, अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

खड़गमांगोली, ओल्ड पंचकूला, सेक्टर-19 और इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में शुक्रवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। गांव खड़गमांगोली, ओल्ड पंचकूला, सेक्टर-19, राजीव कॉलोनी और इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे तेज हवा और गर्जन के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा हो गया।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक पंचकूला में 50.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed