फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Power on strike, Work stalled, Annoying people

बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप, लोग परेशान

Tue, 17 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Power on strike, Work stalled, Annoying people
बिजली कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कालका स्थित कार्यालय में हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी (पावर) के आह्वान पर वरिष्ठ प्रधान बलदेव राज की अध्यक्षता में कर्मचारियों सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार के निजीकरण की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा 23 सब डिवीजनों को ठेके पर न देने और सस्पेंड कर्मचारियों को बहाल करने के साथ कर्मचारियों पर दर्ज केस को वापस लेने की मांग की। इस दौरान विभाग के दो कर्मचारी नसीम खान और नंद लाल भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर ज्वाइंट सचिव रामजवारी, उपप्रधान जतिन्द्र, देवराज सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पावर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में 23 सब डिवीजनों के निजीकरण व कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के विरोध में मंगलवार को सब डिवीजन बरवाला और रायपुररानी कार्यालय के सामने कई बिजली कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।


रायपुररानी सब डिवीजन से पृथ्वी सिंह, पवन, संजीव व पवन व बरवाला से एएलएम दीदार सिंह, लाइनमैन गुरदयाल सिंह ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठकर सरकारी की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताया। रायपुररानी में धरने पर बैठे कर्मचारियों को हरियाणा पावर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने जूस पिलाकर उन्हें भूख हड़ताल से उठाया। प्रधान ने बताया कि कल भूख हड़ताल पर अन्य कर्मचारी बैठेंगे और निजीकरण के विरोध में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed