फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Police on High Alert Ahead of Municipal Corporation Elections

Panchkula News: नगर निगम चुनाव से पहले पंचकूला पुलिस हाई अलर्ट पर

Sat, 09 May 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Police on High Alert Ahead of Municipal Corporation Elections
24 नाके एक्टिव, अवैध शराब, नशा तस्करी और धनबल के इस्तेमाल पर रहेगी कड़ी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। चुनाव से पहले जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और 24 नाकों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसीपी स्तर के अधिकारियों, पेट्रोलिंग पार्टी इंचार्जों और विभिन्न नाका प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में पांच इंटरस्टेट, दो इंटर डिस्ट्रिक्ट और अन्य 17 नाकों समेत कुल 24 नाके एक्टिव किए गए हैं। सभी नाकों पर पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा सामान्य मतदान केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि चुनाव से पहले का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शराब, नशा और धनबल पर सख्ती

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अवैध शराब तस्करी, नशा तस्करी और धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


उन्होंने आमजन से चुनाव के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed