फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula police on alert for municipal elections, flag march and blockade across the city

Panchkula News: नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, शहरभर में फ्लैग मार्च-नाकेबंदी

Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Panchkula police on alert for municipal elections, flag march and blockade across the city
10 मई मतदान से पहले सख्ती बढ़ी, संदिग्धों की जांच तेज, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। 10 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहरभर में फ्लैग मार्च और नाकेबंदी कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
बुधवार को थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने इंटर-स्टेट नाकों और शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चेकिंग बढ़ा दी है। जगह-जगह लगाए गए नाकों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed