फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Police made list of 28 Most Wanted criminals of City

पंचकूला: चार साल से 28 अपराधी हैं फरार, पुलिस के बाद क्राइम ब्रांच और एसआईटी भी नाकाम

Mon, 06 Sep 2021 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 04:37 PM IST
सार

जिले की मोस्टवांटेड की लिस्ट में पंचकूला हिंसा मामले के आरोपी भी शामिल हैं। इसमें पांच लाख के इनामी आदित्य इंसा, एक लाख के इनामी अमरीक सिंह, नवदीप कुमार, अभिजीत शंकर को पुलिस पकड़ने में पुलिस असफल रही है।  

विज्ञापन
Panchkula Police made list of 28 Most Wanted criminals of City
पंचकूला हिंसा के आरोपी अब तक फरार। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंचकूला के वांछितों को पकड़ने में पुलिस असफल साबित हुई है। पंचकूला पुलिस ने 28 ऐसे मोस्टवांटेड आरोपियों की लिस्ट बनाई है, जिनकी चार साल से गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसमें पंचकूला हिंसा के चार इनामी भी शामिल हैं। इनको पकड़ने के लिए पुलिस थानों की टीम, क्राइम ब्रांच, क्राइम इन्वेस्टिगेशन और एसआईटी की टीम इन्हें नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की ओर से आरोपी आदित्य इंसां पर 5 लाख का इनाम रखा गया है।

विज्ञापन


ये हैं पंचकूला के मोस्टवांटेड
जिले की मोस्टवांटेड की लिस्ट में पंचकूला हिंसा मामले के आरोपी भी शामिल हैं। इसमें पांच लाख के इनामी आदित्य इंसा, एक लाख के इनामी अमरीक सिंह, नवदीप कुमार, अभिजीत शंकर को पुलिस पकड़ने में पुलिस असफल रही है।  इन्हें पंचकूला एसआईटी नहीं पकड़ सकी है। इन सभी आरोपियों पर दंगा भड़काने, देशद्रोह, जनसमूह को भाड़े पर लाकर दंगे में शामिल करना, दंगे में शामिल होने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



इस मामले में फरार हैं यह आरोपी
25 अगस्त 2017 को पंचकूला की सीबीआई अदालत की तरफ से साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा भड़काने की साजिश में आरोपी आदित्य इंसां, अमरीक सिंह, नवदीप कुमार, अभिजीत शंकर पर इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं के तहत दर्ज हैं इन पर केस
पंचकूला हिंसा के मामले में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा-120बी, 121ए, 145, 150, 151,152, 153 की धारा के तहत केस दर्ज किया है। इन आरोपियों पर देशद्रोह की धारा भी लगी है। इसके बाद भी पुलिस इनको पकड़ने में फेल रही है। पंचकूला पुलिस में मोस्टवांटेड की लिस्ट में 28 आरोपी शामिल हैं। इसमें हत्या और किडनैपिंग के 50 हजार के दो इनामी हैं। वहीं स्नैचिंग के मामले में 25 हजार के इनामी, लूट-डकैती में आठ आरोपी के पांच हजार के इनामी हैं। इसके बाद भी पुलिस खाली हाथ है।

पंचकूला पुलिस की तरफ से मोस्टवांटेड लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। पुलिस की अतिरिक्त टीमें बनाकर इन्हें पकड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।  -मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed