{"_id":"688e5a9aab992d66f0096358","slug":"panchkula-police-issued-439-drink-and-drive-challans-in-july-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18654-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जुलाई माह में पंचकूला पुलिस ने काटे 439 ड्रिंक एंड ड्राइव चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जुलाई माह में पंचकूला पुलिस ने काटे 439 ड्रिंक एंड ड्राइव चालान
विज्ञापन
पंचकूला। जिला पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक सख्त मुहिम चलाई है। सड़क सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए जुलाई महीने में 439 लोगों के चालान किए गए, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। यह अभियान ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और ट्रैफिक सूरजपुर प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जनता से अपील की है कि वे समझदारी दिखाएं, अगर शराब पी है तो गाड़ी न चलाएं। और अगर कोई शराब पीकर ड्राइव करता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से सड़क हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यह खुद ड्राइवर के लिए तो खतरनाक है ही, साथ चल रहे बाकी लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल देता है। यह मुहिम सिर्फ एक महीने की नहीं है। आने वाले समय में इसे और ज्यादा सख्ती से लागू किया जाएगा।