फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula murder My Husband Is Trying to Kill Me, Please Help Woman Names Family Members in Note Before Death

गला रेता, पन्ने चीखे: 'मुझे मारने वाला मेरा पति... प्लीज हेल्प', दो मिनट में क्या हुआ? कैमरे ने दिखाई कहानी

Thu, 27 Aug 2026 01:43 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 27 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

पंचकूला के पिंजौर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बुटीक संचालिका का तेजधार हथियार से गला रेत दिया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। आरोपी बुटीक में घुसकर दो मिनट बाद निकला था। आरोपी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन
Panchkula murder My Husband Is Trying to Kill Me, Please Help Woman Names Family Members in Note Before Death
Panchkula murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंचकूला के पिंजौर में बुधवार को दिनदहाड़े रीतू बुटीक के अंदर बुटीक संचालिका की तेजधार हथियार से गला रेतने की वारदात से सनसनी फैल गई। गंभीर घायल महिला शटर उठाकर खुद बाहर आई और मदद के लिए पुकारती रही। कुछ देर बाद वह दोबारा बुटीक के अंदर गई और फिर बाहर आकर मदद मांगी। महिला ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान बुटीक से मिले खून से सने डायरी के पन्ने ने जांच को नया मोड़ दे दिया। पन्ने पर लिखा था... ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है...प्लीज हेल्प।’ इसके आगे सास, दो ननदों प्रीति व नीतू और देवर के नाम लिखे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, डायरी के पन्ने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वारदात अब्दुल्लापुर कॉलोनी की मुख्य गली में हुई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है। वह रतपुर कॉलोनी में किराये के मकान में अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी और बुटीक चलाकर गुजर-बसर करती थी। गले पर गहरी चोट से काफी खून बह गया था। 

 

आसपास की कुछ महिलाओं ने राजू नाम के राहगीर से मदद मांगी। राजू महिला को बाइक पर पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। गंभीर हालत के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक महिला की सांस और खाने की नली कटी हुई थी।
विज्ञापन

दो मिनट में क्या हुआ, कैमरे ने बाहर की कहानी दिखाई
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 11:53 बजे एक संदिग्ध बुटीक में दाखिल हुआ। करीब 11:55 बजे वह बाहर निकला और शटर गिराकर वहां से चला गया। करीब चार मिनट बाद 11:59 बजे महिला खून से लथपथ हालत में शटर उठाकर बाहर आई और मदद के लिए आवाज लगाई। 

 

कुछ देर बाद वह फिर बुटीक के अंदर चली गई। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान उसने डायरी के पन्ने पर संदेश लिखा। इसके बाद वह दोबारा बाहर आई और आसपास के लोगों से मदद मांगती रही। करीब आठ मिनट बाद राहगीर राजू उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।

कपड़ों का नाप लिखने वाली डायरी में मिला खून से सना पन्ना
बुटीक में ग्राहकों के कपड़ों का नाप लिखने के लिए इस्तेमाल होने वाली डायरी के एक पन्ने पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इसी पन्ने पर पति को हमलावर बताते हुए संदेश लिखे होने का दावा है। इसके आगे सास, ननदों प्रीति व नीतू और देवर के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि पन्ना महिला ने खुद लिखा था या नहीं, इसे कब लिखा गया और उस समय उसकी हालत कैसी थी। जरूरत पड़ने पर लिखावट की जांच कराई जा सकती है।

पति से विवाद की बात भी जांच के दायरे में
पुलिस के मुताबिक महिला का पति के साथ विवाद चलने की बात सामने आई है। इसी पारिवारिक विवाद को भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, डायरी में लिखे कथित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।

घटनास्थल से अस्पताल तक हर कड़ी जोड़ रही पुलिस
पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध के आने-जाने का रास्ता खंगाला जा रहा है। डायरी के पन्ने के अलावा अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के सामने यह पता लगाना अहम है कि बुटीक में दाखिल हुए संदिग्ध ने दो मिनट में क्या किया, महिला ने किस हालत में संदेश लिखा और पन्ने पर जिन परिवार के सदस्यों के नाम लिखे हैं, उनका वारदात से क्या संबंध है। हमले में इस्तेमाल हथियार की भी तलाश की जा रही है।

 

पिंजौर में महिला के हत्यारें पति को क्राइम ब्रांच ने किया काबू, हथियार बरामद
पंचकूला पुलिस ने पिंजौर में महिला की गला काटकर हत्या के मामले में पति को काबू कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 अगस्त को पिंजौर के अब्दुलापुर कॉलोनी स्थित एक बुटीक में एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। महिला के गले पर गहरा घाव था और काफी खून बह रहा था।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान राजिन्द्र कौर, निवासी टगरा कलिराम, कालका उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। मामले में थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामलें में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने इन्चार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में महज दो घंटे के अंदर मृतका के पति को काबू कर लिया। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन
इस मामले में हमारी टीम ने आरोपी  पति को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में मिलें साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या के वास्तविक कारणों और वारदात से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहन जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed