{"_id":"695d56b18e82d0128806dbfa","slug":"panchkula-mayor-councillors-term-ends-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21343-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला मेयर - पार्षदों का कार्यकाल हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला मेयर - पार्षदों का कार्यकाल हुआ समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल सहित सभी पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया है। नगर निगम का अब चार्ज पंचकूला नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह संभाल रहे हैं। उनके हाथों में कमान सौंप दी गई है। अब शहर के होने वाले विकास कार्य भी वहीं देखेंगे।
नगर निगम के अंदर आने वाले कई महत्वपूर्ण काम निगम को कराने हैं। इसका टेंडर जल्द ही निगम की ओर से खोला जाएगा। इससे शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। पिकल बाल कोर्ट और क्रिकेट मैच पिच जैसे खेल संबंधी प्रोजेक्ट के टेंडर जल्द अलॉट होने की संभावना है, जिससे पंचकूला में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा।
पिछले पांच साल में नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। यह भवन लंबे समय से स्ट्रक्चर के रूप में खड़ा है, लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। इसमेंं सामान लगाने को लेकर ठेकेदार और निगम के बीच समझौता नहीं हो पाया है। इसके साथ ही शहर के साइकिलिंग शुरू करने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर पाते हैं तो यह भी सराहनीय काम होगा।
विज्ञापन
बता दें कि 4 जनवरी 2021 को पंचकूला नगर निगम के मेयर सहित पार्षदों ने शपथ ली थी और 4 जनवरी 2026 को इनका कार्यकाल समाप्त हो गया। नगर निगम के चुनाव अप्रैल महीने के बाद ही होने की संभावना है। ब्यूरो