{"_id":"56f05df84f1c1b9b1cf14d3b","slug":"panchkula-mandeep-deswal-fast-break-jbt-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षक मंदीप देसवाल ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षक मंदीप देसवाल ने तोड़ा अनशन
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षक मंदीप देसवाल ने तोड़ा अनशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
9455 चयनित जेबीटी शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना 107वें दिन समाप्त हो गया। इसी के साथ जेबीटी शिक्षकों का अनशन भी आठवें दिन बंद कर दिया गया है। हालांकि रविवार को हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव पंचकूला में चल रहे चयनित जेबीटी शिक्षकों का अनशन खुलवाने पहुंचे थे।
इस दौरान कुछ शिक्षकों को जूस पिलाकर अनशन खुलवाया गया, लेकिन इसके बाद जेबीटी शिक्षकों का एक गुट अनशन को जारी रखना चाहता था, लेकिन पुलिस-प्रशासन और साथियों के दबाव के कारण सोमवार को अनशन और धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। सोमवार सुबह जेबीटी शिक्षकों ने सब इंsस्पेक्टर अमृतलाल की मौजूदगी में अपने साथी मंदीप देसवाल को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
गौरतलब है कि पंचकूला के हैफेड ग्राउंड में पिछले साढ़े तीन माह से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। रविवार को जेबीटी शिक्षकों ने सरकार के प्रतिनिधि जवाहर यादव को स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस सरकार में चयनित किए गए 9455 जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइनिंग की घोषणा तक अनशन और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा, लेकिन सोमवार को यह धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि जेबीटी शिक्षकों ने साफ किया है कि अगर उनकी जल्द मांग नहीं मांगी तो धरना और अनशन दोबारा शुरू किया जाएगा। जेबीटी शिक्षक संगठन के प्रवक्ता किशोर जावलिया ने बताया कि शनिवार को अनशन खोलने के बाद अमित वर्मा, धर्मवीर लठवाल, सोनिया और संदीप पिलानिया की तबीयत खराब हुई थी। इन्हें अस्पताल में इलाज के बाद सोमवार को घर भेज दिया गया।