फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Kalka, Toy Train, The new engine, Reached

कालका पहुंचा ट्रक से टॉय ट्रेन का नया इंजन

Wed, 06 Apr 2016 01:24 AM IST
कालका
कालका Updated Wed, 06 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 Panchkula, Kalka, Toy Train, The new engine, Reached
कालका पहुंचा टाय ट्रेन का इंजन - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की वादियों के बीचों बीच चलने वाली टॉय ट्रेन के लिए नया इंजन मुंबई से सड़क मार्ग के द्वारा मंगलवार कालका स्टेशन पर पहुंच गया। नया इंजन मिलने के साथ ही अब विभाग के डीजल शेड में इंजनों की संख्या 13 हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले तक रेलवे टॉय ट्रेन को पुराने इंजनों के दम पर चला रहा था। विभाग के अधिकतर इंजन 40 साल से भी ज्यादा पुराने हो गए थे, जिसके चलते गर्मी में इंजन बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते थे।
विज्ञापन


ऐसे में न केवल सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, बल्कि टॉय ट्रेन का शेडयूल भी प्रभावित होता था। समस्या का समाधान करने के लिए विभाग ने नए इंजन तैयार करवाने का प्लान तैयार किया। प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद मुंबई स्थित परैल कंपनी को नए इंजन बनाने के आर्डर दिए, जिसके तहत पिछले करीब पांच साल के दौरान विभाग को 13 नए इंजन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के अंतर्गत इंजन नंबर 713 मंगलवार को स्टेशन पर पहुंच गया है। और कल क्रेन की सहायता से इंजन पटरी पर उतारा जाएगा। इसके बाद परैल कंपनी के कर्मचारियों की टीम कालका पहुंचेंगी और इंजन को खंगालने व फिट करने के बाद इसका ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed