{"_id":"6047d8658ebc3e8d3663eb9a","slug":"panchkula-is-becoming-a-stronghold-of-drug-trade-pkl-office-news-pkl406598655","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे कारोबार का गढ़ बन रहा पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे कारोबार का गढ़ बन रहा पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र नशा बेचने वालों के निशाने पर है। हेरोइन से लेकर चरस, गांजा, भुक्की समेत अन्य नशीले पदार्थों की जिले में जबरदस्त सप्लाई हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 130 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाजार में इसकी कीमत 30-40 हजार रुपये बताई जा रही है। वर्तमान में नशा बेचने वाले तस्करों के निशाने पर ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अधिक से अधिक युवा मौजूद रहते हैं। इसमें हुक्का-बार, रेस्टोरेंट और क्लब मुख्य हैं। आंकड़ों पर जाएं तो पंचकूला पुलिस ने दो माह में 50 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ और ड्रग्स नशीला पदार्थ बेचने वालों से पकड़ी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रजिंद्र कुमार निवासी टगलिंग जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी रजिंद्र को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 7 मार्च को सेक्टर-16 पुलिस सेक्टर-17 में नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक मौलीजागरां चौकी से पैदल ही विजिलेंस नाके की तरफ आ रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने रजिंद्र को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 130 ग्राम की चरस बरामद हुई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ के आधार पर तलाश की जा रही है।
इन प्रदेशों से आ रहा नशा
पंचकूला में झारखंड, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर-प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से विभिन्न माध्यमों से बड़ी तादात में अफीम, गांजा, चरस और भुक्की की खेप लाई जा रही है। अब तक पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नशे की जबरदस्त खेप बरामद की है। जनवरी और फरवरी में एनडीपीएस एक्ट के 40 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 50 आरोपी नशे के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा, भुक्की लाने के लिए ट्रक और ट्रेन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। प्राइवेट कारों में भी नशीले पदार्थ की सप्लाई की जाती है पर उसका प्रतिशत काफी कम है। पुलिस के अनुसार पिंजौर के साथ कालका क्षेत्र को तस्कर सेफ जोन की तरह इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
केस स्टडी
- 21 फरवरी 2021 को 1.476 किलो भुक्की के साथ आरोपी राजकुमार पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड से भुक्की लाकर यहां पर बेचता था।
-18 फरवरी 2021 को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने 4.42 ग्राम हेरोइन की तस्करी मामले में विनोद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था।
-17 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 245 पेटी से शराब का ट्रक पकड़ा था। इसमें बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब की सप्लाई की गई थी। इसमें आरोपी मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस की तरफ से नशा तस्करों पर पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस लगातार तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की तरफ से गश्त कर लगातार इस पर लगाम लगाई जा रही है। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त , पंचकूला पुलिस