फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula: Heavy Rains Bring a Change in Weather, Offering Relief from Humidity

पंचकूला: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से मिली राहत

Sat, 04 Apr 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Panchkula: Heavy Rains Bring a Change in Weather, Offering Relief from Humidity
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, तापमान में गिरावट; निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया। शाम को हुई इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
हालांकि, अचानक हुई तेज बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 सहित कई सेक्टरों में सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया।
विज्ञापन


अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही हलचल का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे अगले एक-दो दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed