फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Health Department samples 13613 corona suspects

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने 13613 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए

Thu, 16 Jul 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Health Department samples 13613 corona suspects
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने 13613 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें 12973 के नमूने निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 367 के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि बुधवार को पंचकूला में 24 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें सेक्टर-7, सेक्टर-9, जीएच सेक्टर-20, नाडा साहिब, रैली, सेक्टर-24, सेक्टर-15 क्षेत्र में एक-एक मामला आया है। इसके अलावा बरवाला में 4, आशियाना सेक्टर-19 में सात और आईटीबीपी भानु में 6 मामले पॉजिटिव आए हैं। इन स्थानों को कंटेनमेंट किया गया है। बुधवार को तीन मामले बाहर के जिलों से आए हैं, इसमें एक पंजाब और दो चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 179 लोगों के नमूने पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 121 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए हैं, बाकी का स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 66 अन्य जिलों और राज्यों के मामले भी पॉजिटिव हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 758 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed