फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Five days, Wheat, Buy, government agency

पांच दिन में गेहूं का एक दाना नहीं खरीद सकी सरकारी एजेंसी

Wed, 06 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Five days, Wheat, Buy, government agency
अौचक निरीक्षण पर पहुंचे डीसी मनदीप सिंह बराड़ - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने गेहूं की खरीद एक अप्रैल से करने की घोषणा की थी। लेकिन पांच दिन में पंचकूला की अनाज मंडी में एक भी दाना गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। खरीद क्यों नहीं हुई सरकारी तर्क यह है की गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा है। लेकिन सच्चाई विपरीत है।
विज्ञापन


हकीकत यह है कि मार्केट कमेटी सचिव अजय संधू का तबादला हो चुका है। प्रशासन ने जिस सरकारी एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी है उसके डीएम वाईपी सिंह को जानकारी नहीं कि खरीद शुरू हुई या नहीं। बारदाना पहुंचा है या नहीं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रक कल पहुंचेगा। अंबाला के शहजाद पुर से बारदाना पंचकूला रवाना हो चुका है। एजेंसी के डीएम वाईपी सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को मंगलवार से ड्यूटी पर भेजा गया है और खरीद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद कितनी हुई है इस सवाल पर डीएम ने कहा कि वह सरकारी काम से बाहर हैं। यह आंकड़े दफ्तर आने पर उपलब्ध करा सकते हैं। इंस्पेक्टर ओम प्रकाश से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी सब्जी में है। खरीद के लिए नरेंद्र सिंह इंस्पेक्टर की ड्यूटी होती है। नरेंद्र सिंह ही बुधवार से खरीद शुरू कराएंगे।
 
दो हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की हुई आवक 
मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों में अब तक करीब दो हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच चुका है। मंडी में गेहूं की आवक का सिलसिला जारी है। मौसम भी करवट ले रहा है, मगर खरीद और बारदाने की व्यवस्था नहीं हुई है।

31 मार्च तक पहुंचना था बारदाना: अध्यक्ष 
पंचकूला अनाज मंडी सेक्टर-20 की कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला ने बारदाना और खरीद एजेंसी द्वारा इंस्पेक्टर ड्यूटी पर न भेजे जाने पर नाराजगी जताई। सरकारी खरीद से एक दिन पहले 30 या 31 मार्च तक बारदाना मंडी में पहुंचना चाहिए था।

किसान बोले व्यवस्था के दावे फेल 
रामपुर कलां के किसान गुरविंद्र सिंह और हन्नी सिंह ने बताया कि इस बार फसल पिछले साल से अच्छी हुई है। मौसम ने काफी साथ दिया। लेकिन अभी तक मंडी में सरकारी एजेंसी नजर नहीं आ रही।


लापरवाही मिली तो करेंगे आवश्यक कार्रवाई-डीसी 
डीसी मनदीप सिंह बराड़ को जब इस बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने डीएम वाईपी सिंह को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बराड़ ने कहा कि चार दिन पहले ही उन्होंने निर्देश दिए थे कि खरीद प्रक्रिया और बारदाना व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed