{"_id":"575f0c384f1c1be12c11b7c5","slug":"panchkula-desecrated-drainage-system-bad-roads-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल, सड़कों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल, सड़कों का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 10 में सेक्टर 16 की ड्रेनेज सिस्टम बदहाल होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में बने ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई नहीं होती है। जिसकी सच्चाई तस्वीरें बयां कर रही हैं। हुडा की ओर से पूरे सेक्टर में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है, लेकिन यहां कई ड्रेनेज सिस्टम ऐसे हैं जिनका बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले के साथ कनेक्शन हीं नहीं है। हुडा के मुलाजिमों ने गड्ढा खोदकर ड्रेनेज सिस्टम तो बना दिया है, लेकिन कनेक्शन नहीं देने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती और हल्की बरसात होने पर भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
सेक्टर के अंदर बनी रोड गलियों की भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सफाई नहीं करवाई जाती। पंचकूला सेक्टर-16 में कई जगहों पर रोड गलियां टूटी हैं। सेक्टर के अंदर करीब 68 प्रतिशत रोड गलियां समय पर सफाई नहीं होने की वजह से ब्लॉक हो चुकी हैं। इन रोड गलियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात होने पर सड़कों पर पानी एकत्रित हो जाता है और इससे सड़कें टूट जाती हैं। इन टूटी सड़कों के अलावा जलभराव के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हुडा के 22 प्लॉट खाली
सेक्टर 16 में हुडा के 22 प्लॉट खाली पड़े हैं। इसमें जंगली झाड़ियां उगी हैं। इससे जंगली जानवर जैसे सांप, बिच्छू का लोगों के घरों में घुुसने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इन प्लाटों में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे यहां मच्छर पनपने लगते हैं। मच्छरों के कारण सेक्टर में डेंगू फैलने का खतरा लोगों को सताए हुए है।
विज्ञापन
कोट्स
1- ड्रेनेज सिस्टम के लिए हुडा को रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कई बार शिकायत दी जा चुकी है। इसके लिए हमनें लिखित में पत्र भी दिया और हुडा स्टेट अफ्सर को भी समस्या से अवगत करवाया, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका।
आरसी गुप्ता, सेक्टरवासी।
2- सेक्टर में स्ट्रे डॉग्स की समस्या भी मुख्य समस्या है। पूरे सेक्टर में स्ट्रे डॉग्स और पशु भटकते रहते हैं। रोजाना स्ट्रे डॉग्स का कोई न कोई शिकार होता है। वहीं अवारा पशुओं के कारण वाहन चालक परेशान होते है।
आरबी पाहुजा, सेक्टरवासी
3- यहां बारिश के दिनों में अक्सर जलभराव की समस्या पैदा होती है। इससे वाहन चालकों और पैदल सड़क से गुजरने वालों को परेशानी होती है।
केडी बहल, सेक्टरवासी
4- ड्रेनेज सिस्टम खराब होने के कारण सड़कों पर बारिश का पानी भर जाता है। पानी जमा होने से सड़कें टूट जाती हैं। हुडा को समय पर इनकी सफाई करवानी चाहिए।
राजेश सूद, सेक्टरवासी
5- सेक्टर 16 में अक्सर गर्मियों के दिनों में पानी के लो प्रेशर की समस्या रहती है। इससे फर्स्ट फ्लोर पर भी पानी नहीं चड़ पाता है। इसके लिए हुडा प्रशासन को शिकायत भी कर चुके है, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका है।