{"_id":"6aa5aff77fca80fb2007c909","slug":"panchkula-defeated-sonipat-2-0-in-under-19-volleyball-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141264-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंडर-19 वॉलीबाल में पंचकूला ने सोनीपत को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंडर-19 वॉलीबाल में पंचकूला ने सोनीपत को 2-0 से हराया
विज्ञापन
हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता में विजयी आगाज, 25-15 और 25-18 से जीते दोनों सेट
बेहतरीन सर्विस, मजबूत डिफेंस और दमदार अटैक के दम पर सोनीपत को सीधे दो सेटों में दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जींद में आयोजित हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता में पंचकूला की अंडर-19 लड़कों की वॉलीबाल टीम ने विजयी आगाज किया। टीम ने अपने पहले मुकाबले में सोनीपत को 2-0 से हराया। पंचकूला ने पहला सेट 25-15 और दूसरा 25-18 से जीतकर मुकाबला सीधे दो सेटों में अपने नाम किया।
मुकाबले की शुरुआत से ही पंचकूला के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। बेहतरीन सर्विस, मजबूत डिफेंस और शानदार अटैक के दम पर टीम ने सोनीपत पर दबाव बनाए रखा। पहले सेट में पंचकूला ने 25-15 से जीत दर्ज की।
दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय कायम रखी और सोनीपत को वापसी का मौका नहीं दिया। पंचकूला ने यह सेट 25-18 से जीतकर मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।
टीम की जीत से खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कोच करुणा चौहान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयारी की थी, जिसका परिणाम पहले मुकाबले में देखने को मिला।
विज्ञापन
इस जीत से पंचकूला टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। टीम अब आगामी मुकाबलों में भी जीत की लय बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।