फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula DC sang ragani in Faridabad

पंचकूला के डीसी ने फरीदाबाद में गाई रागनी

Tue, 29 Mar 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Panchkula DC sang ragani in Faridabad
पंचकूला। उपायुक्त एवं कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक महावीर कौशिक ने सूरजकुंड फरीदाबाद में चल रहे 35वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले-2022 में शिरकत की। उन्होंने यहां पर रागनी प्रस्तुत की। हरियाणवी संस्कृति को दर्शाती रागनी को दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। मेले में चैपाल-2 पर आयोजित कार्यक्रम में महावीर कौशिक द्वारा प्रस्तुत रागनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दर्शकों से खचाखच भरी चौपाल में महावीर कौशिक की रागनी की प्रस्तुति- ‘‘हे रै ऊंचा डाला पीपल पै कदे झूल घल्या करती, हे रै बावन गज के दामण की झोल पड़ा करती ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों को हरियाणवी रंग में रंग दिया। उन्होंने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक के तौर पर उनका हमेशा प्रयास रहता है कि कैसे युवा पीढ़ी को हरियाणा की गौरवमयी संस्कृति के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed