फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Chandigarh, Railway, passengers, Lord Neer, panchkula

रेलमंत्री प्रभु के नीर से अभी दूर हैं चंडीगढ़ रेल यात्री

Fri, 19 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Chandigarh, Railway, passengers, Lord Neer, panchkula
वाटर वेंडिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
 यात्रियों को सस्ते दर पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाया था। जिसका उद्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने उद्घाटन किया था। लेकिन डेढ़ माह बाद भी यात्रियों को वाटर वेंडिंग मशीन से सस्ते दर पर पेयजल नहीं मिल पाया। अभी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीन पर ताला जड़ा हुआ है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अभी वाटर वेंडिंग मशीन का केबलिंग होना बाकी है। औपचारिक तौर पर उद्घाटन के लिए यह वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि जब उन्हें पेयजल का लाभ ही नहीं मिलना था रेलमंत्री से उद्घाटन क्यों करवाया गया।    
विज्ञापन


चार हजार यात्रियों का रोजाना आना जाना
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन रोजाना करीब चार हजार यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में वाटर वेंडिंग मशीन देखकर यात्री पानी लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाते हैं। लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। वाटर वेंडिंग मशीन चालू न होने से वाटर कूलर के पास यात्रियों की भीड़ लगी होती है। स्टेशन पर छह वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की योजना था, लेकिन अभी सिर्फ प्लेटफार्म नंबर एक पर ही लग पाई है। 
विज्ञापन


आधे से भी कम कीमत पर शुद्ध पानी 
वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाले एक लीटर पानी की कीमत स्टेशन पर मिलने वाले मिनरल वाटर की कीमत से कम रेट पर होगा। इस मशीन से यात्री खुद की बोतल में भी पानी ले सकेंगे। व्यवस्था नहीं होने पर बोतल सहित पानी मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को एक रुपये से पानी की मात्रा बढ़ने पर पांच रुपये तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरओ पानी की कीमत
1 रुपये में 300 एमएल
3 रुपये में आधा लीटर
5 रुपये में एक लीटर
8 रुपये में दो लीटर
20 रुपये में पांच लीटर

कोट्स
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर औपचारिक तौर पर उद्घाटन के लिए वाटर वेंडिंग मशीन को लगाया गया था। अभी इसकी केबलिंग होना बाकी है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अभी एक वाटर वेंडिंग मशीन लगी है। इसके अलावा पांच अन्य प्लेटफार्म पर भी वाटर वेंडिंग मशीन लगेगी। - प्रवीण गौड़ द्विवेदी, सीनियर डीसीएम अंबाला रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed