{"_id":"6b01083e52b98283820379d3","slug":"panchkula-cgst-superintendent-sent-to-judicial-custody-caught-taking-bribe-of-rs-10-lakh-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट को न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट को न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था
Sat, 21 Nov 2026 08:26 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:26 AM IST
सार
सीबीआई ने सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार को 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 30 करोड़ रुपये तक की कथित फर्जी जीएसटी बिलिंग में कार्रवाई से बचाने और भारी जुर्माने से राहत देने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्म पर जीएसटी कार्रवाई में राहत देने के नाम पर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने आरोपी को 10 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने एक फर्म पर चल रही जीएसटी कार्रवाई में राहत दिलाने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेते समय आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। सीबीआई मामले में रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।