{"_id":"66ca7417a981bb0eb50c8624","slug":"panchkula-and-kalka-lawyers-strike-ends-courts-will-open-from-wednesday-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-10155-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला व कालका के वकीलों की हड़ताल खत्म, बुधवार से खुलेंगे कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला व कालका के वकीलों की हड़ताल खत्म, बुधवार से खुलेंगे कोर्ट
विज्ञापन
पंचकूला। जमीन अलाट होते ही पंचकूला और कालका के वकीलों ने छह दिन से चली आ रही हड़ताल के खत्म होने की घोषणा कर दी है। पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट जगपाल सिंह ने कहा कि एचएसवीपी की ओर से जमीन देने का फैसला सराहनीय है। जमीन के लिए सोमवार से छह दिन प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट में जिस तरह से एचएसवीपी ने जमीन दिए जाने का हलफनामा दिया है, यह प्रसंशा के योग्य है। कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। हमारी मांग है कि सरकार भी इस जमीन के रुपये जल्दी एचएसवीपी के पास जमा कराए, जिससे कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स का काम शुरू हो सके। वकील बाहर बैठकर काम कर रहे थे, कई बार इसी कारण बारिश में संक्रामक बीमारी का शिकार भी हुए हैं। वकीलों की हड़ताल में न्याय मिला है। कालका बार एसोसिएशन के आह्वान पर पंचकूला बार एसोसिएशन ने हड़ताल की थी। अब हम बुधवार से काम पर वापस आएंगे।
इसी तरह कालका बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी मुकुल कौशिक ने बताया कि वकीलों को जमीन मिलने से राहत मिली है। उनकी मांग है कि फैमिली कैंप कोर्ट और ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स पर जल्द काम शुरू किया जाए, जिससे कि वकीलों को राहत मिले। हमारी मांग काफी समय पहले की गई थी। इसकी बिल्डिंग में काम जल्द शुरू किया जाए। वकील छुट्टी के बाद अपने काम पर वापस लौटेंगे।