फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Aman, journey, Reached, With hope

अमन की आशा के संग पंचकूला पहुंची आशा यात्रा

Fri, 18 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Fri, 18 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
 Panchkula, Aman, journey, Reached, With hope
अमन की आशा के संग पंचकूला पहुंची आशा यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्याकुमारी से कश्मीर (7500 किलोमीटर) तक का सफर तय करने वाली शांति एवं सद्भाव की आशा यात्रा वीरवार को नाडा साहब गुरुद्वारा से सुबह सात बजे शुरू हुई। यह यात्रा नाडा साहब से माता मनसा देवी मंदिर तक 10 किलोमीटर का सफर तय कर चंडीगढ़ में पहुंची।
विज्ञापन


सुबह का वक्त होने के कारण यात्रा का रास्ता एकदम साफ रहा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी ने बताया कि इस यात्रा की अगुवाई मानव एकता मिशन के श्री एम मानव कर रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रा का शुभारंभ 12  जनवरी को सद्भावना के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद के जन्म के मौके पर कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल से हुआ है था और समापन कश्मीर में होगा। यात्रा में नेहरू युवा केंद्र के वॉलियंटियर्स ने भी भाग लिया। यात्रा गुरुद्वारा से बेलाविष्टा चौक, सेक्टर-5, सेक्टर-9 के प्राचीन शिव मंदिर और शक्ति चौक होते हुए मनसा देवी मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह द्वार पर रोका गया ट्रैफिक
पंचकूला स्थिति श्री माता मनसा देवी मंदिर जाते समय यात्रा के कारण कुछ समय के लिए सिंह द्वार को जाने वाला ट्रैफिक रोका गया। यात्रा के निकलते ही ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed