फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat elections will be held in November, State Election Commission started preparations

Punjab Panchayat Election: पंजाब में नवंबर में होंगे पंचायत चुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां

Sat, 31 Aug 2024 06:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 06:03 AM IST
सार

पंजाब में पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। राज्य में कुल 13241 पंचायतें हैं, जबकि 153 ब्लॉक समितियां और 23 जिला परिषदें हैं। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 को पूरा हो गया। राज्य में सबसे ज्यादा 1405 पंचायतें होशियारपुर जिले में हैं, जबकि पटियाला में 1022 पंचायतें हैं।

विज्ञापन
Panchayat elections will be held in November, State Election Commission started preparations
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में नवंबर में पंचायत चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते वीरवार को हुई कैबिनेट की बैठक में द पंजाब पंचायत इलेक्शन रूल्स-1994 में भी बदलाव को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


अब दो सितंबर से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा मानसून सत्र में रूल्स में किए संशोधन पर बिल लाकर मंजूरी दी जाएगी। अब पंच और सरपंच के चुनाव बिना पार्टी सिंबल के होंगे। प्रत्याशियों को राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी किए जाने वाले चिह्न यानी सिंबल पर चुनाव लड़ना होगा। 
विज्ञापन


नवंबर में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर पंजाब सरकार के स्थानीय सरकार विभाग ने 86 अधिकारियों व कर्मचारियों के विभागीय तबादले किए हैं। विभागों में बड़े स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 15 सितंबर तक स्थानीय निकाय विभाग और अन्य विभागों में तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद और पंचायत समितियों पर लागू नहीं होगा सिंबल नियम

द पंजाब पंचायत इलेक्शन रूल्स-1994 के रूल 12 में किए संशोधन का नया नियम जिला परिषद और पंचायत समितियों पर लागू नहीं होगा। यह दोनों ढांचागत तरीके से चुनाव संपन्न होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखा है। उन्हें अंतिम मतदाता सूची तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने गांवों के वार्ड विभाजन और आरक्षण को लेकर पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। 



स्थानीय सरकार विभाग के 86 अधिकारियों के तबादले हुए

स्थानीय सरकार विभाग के 86 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। उनमें तीन सहायक कॉरपोरेशन इंजीनियर, दो सहायक टाउन प्लानर, सहायक इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरिंटेंडेंट सेनिटेशन, लेखाकार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर रैंक के 86 अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed