फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paid Parking: Association will protest against the corporation-government

पेड पार्किंग: निगम-सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी एसोसिएशन

Sun, 28 Nov 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Paid Parking: Association will protest against the corporation-government
पंचकूला। पेड पार्किंग को लेकर सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए की मीटिंग हुई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में नगर निगम द्वारा सेक्टर-20 में शुरू की गई पेड पार्किंग पर गहनता से चर्चा हुई। इसके अलावा छह अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मीटिंग के अंत में आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने सभी मुद्दों पर नगर निगम और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा और महासचिव अविनाश मलिक ने बताया कि वह पेड पार्किंग, एचएसवीपी द्वारा 45 सौ फ्लैट बनाने के फैसले का कड़ा विरोध करते हैं। इस मामले को लेकर वह जल्द धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। सेक्टर में फ्लैट बनने से यहां की आबादी दोगुनी हो जाएगी, इससे लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 में पहले ही सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम का बुरा हाल है। 1998 में सेक्टर-20 सोसायटी को जगह अलॉट हुई लेकिन आज तक सीवर सिस्टम काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बरसाती पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण लोगों का बुरा हाल हो जाता है। सेक्टर में करीब 50 फीसदी ड्रेनेज लाइन है ही नहीं। सड़कों का बुरा हाल है। गड्ढों के चलते लोगों को दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारी सड़कों को खोद कर दोबारा से बनाएं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसवीपी ने एन्हांसमेंट को रिकेल्कुलेट करना था, जोकि आज तक नहीं हुआ। इसके अलावा सेक्टर-20 अंडरपास पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण करवाने की मांग, सब फायर स्टेशन अच्छी तरह से काम न करना, नाइट फूड जो ग्रीन बेल्ट में बनाई जा रही है, अतिक्रमण, सेब मंडी, लावारिस पशु और लावारिस कुत्ते, टूटे फुटपाथ, पार्कों का बुरा हाल, प्ले ग्राउंड, बस स्टॉप का न होना, आबादी के हिसाब से डिस्पेंसरी का अपग्रेड करना अहम मुद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में फैसला लिया गया है कि सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए द्वारा जल्द सभी एसोसिएशन की मीटिंग बुलाई जाए और पांच दिन का प्रदर्शन निगम और एचएसवीपी कार्यालय के सामने दिया जाए। मीटिंग में प्रधान केके जिंदल, ज्वाइंट सेक्रेटरी केके जेटली, कार्यकारी सदस्य अरुण अग्रवाल, संतोष गुप्ता, सुभाष पठानिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed