{"_id":"67eee5482279e1a8470a85bb","slug":"owners-of-vehicles-seized-in-illegal-mining-will-be-arrested-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16383-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध खनन में जब्त वाहन मालिकों की होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध खनन में जब्त वाहन मालिकों की होगी गिरफ्तारी
Fri, 04 Apr 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
डीसी मोनिका गुप्ता ने जिला टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ ही बैठक
कहा- अवैध खनन रोकने के लिए लगे नाकों पर न पहुंचने वाले कर्मियों पर भी होगा मामला दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने वाले वाहनों के मालिकों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं और उनको गिरफ्तार करें। यह निर्देश उन्होंने खनन मामलों से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अवैध खनन को रोकने के लिए नाकों पर लगाई गई है, यदि वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक नाके को किरतपुर में तत्काल शिफ्ट करें।
खनन करते पकड़ी गई जेसीबी को देखने के लिए लगाई वीडियो कॉल
बैठक के दौरान गत दिनों दो जेसीबी पकड़ने की जानकारी दी गई तो डीसी ने तत्काल वीडियो कॉल लगवाई और एक चौकी में खड़ी दोनों जेसीबी के नंबरों का मिलान किया। कालका से विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने भी डीसी से अवैध खनन पर लगाम कसने की सिफारिश की। उन्होंने अवैध खनन के मामले में डीसी को सुझाव भी दिए, जिस पर डीसी ने विचार कर कार्रवाई करने को कहा।
इस अवसर पर एडीसी निशा यादव,आरटीए सेक्रेटरी हैरतजीत कौर, पंचूकला एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, कालका एसडीएम संयम गर्ग, डीडीपीओ विशाल पराशर, माइनिंग ऑफिसर गुरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।