फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Overspeed vehicles will be monitored with speed detector cameras

स्पीड डिटेक्टर कैमरों से रखी जाएगी ओवरस्पीड वाहनों पर निगाह

Sun, 26 Jun 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Overspeed vehicles will be monitored with speed detector cameras
पंचकूला। पुलिस जल्द ही शहर में ओवरस्पीड के लिए नए स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगवाने की तैयारी कर रही है। इससे तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर रोक लगाई जा सकेगी। सीसीटीवी लगवाने के लिए जगहों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां पर सबसे ज्यादा ओवरस्पीड से वाहन चलते हैं, वहां पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में वाहन की स्पीड काउंट हो जाएगी। इसके बाद चालान चालक घर पहुंच जाएगी। पुलिस साथ ही एनपीए (नंबर प्लेट रीडर कैमरा) की संख्या को बढ़ानी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अभी जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक और अपराधियों पर नजर रखे हैं। अभी ओवरस्पीड के चालान नहीं किए जा रहे हैं। इसके लिए नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। हाईटेक सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रही हैं। शहर के ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए शहर के विभिन्न ट्रैफिक लाइटों और मुख्य चौकों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचानने के लिए रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन के लिए और ओवरस्पीड व्हीकल डिटेक्शन सिस्टम के लिए सीसीटीवी लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 453 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
जिले में नगर निगम के तरफ से 453 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम सेक्टर-14 में बनाया गया है। जहां से पूरे जिले में नजर रखी जाती है। शहर की बात करें तो 394 सीसीटीवी कैमरे लगे है। पिंजौर, कालका, रायपुररानी, बरवाला और मौली में 59 कैमरे लगा गए हैं। कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरस्पीड वाहनों के लिए नए स्पीड डिटेक्टर कैमरे लगवाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह को चिह्नित किया जा रहा है। कैमरों से ओवरस्पीड वाहनों का चालान किया जाएगा। डा. हनीफ कुरैशी, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed