फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outrage: Due to lack of electricity, farmers' crops are getting ruined

नाराजगी : बिजली नहीं मिलने के कारण किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद

Fri, 25 Feb 2022 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Outrage: Due to lack of electricity, farmers' crops are getting ruined
बरवाला। पंचकूला और उपतहसील बरवाला के कई गांवों के किसानों ने वीरवार को गांव ककराली में एकत्रित होकर बिजली निगम के उदासीन रवैए से खराब हुई फसलों के बारे में चर्चा की। क्षेत्र के किसान नेता बहादुर राणा ककराली ने बताया की बैठक में ककराली, जासपुर, बहबलपुर, बागवाला, बागवाली सहित कई गांवों के किसानों ने बरवाला सब स्टेशन से ट्यूबवेल को बिजली आपूर्ति ना मिलने पर आगे की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सभी गांवों के किसानों को ट्यूबवेलों से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं मिलने से प्याज और गेहूं की फसल को काफी हानि पहुंच रही है। किसानों ने कहा की पहले बेमौसमी बारिश के कारण प्याज देरी से लगाई गई है। बिजली नहीं मिलने से प्याज की पनीरी खेतों में सूख रही है, इससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों से बात करने पर वे थोड़ी देर में बिजली सप्लाई चालू करवाने का आश्वासन तो देते हैं लेकिन उनके द्वारा सप्लाई नहीं छोड़ी जाती। इससे किसान पूरी रात खेत में बैठकर बिजली सप्लाई का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन

बहादुर राणा ने कहा की सभी किसान एकत्रित होकर बिजली निगम के उच्चाधिकारियों एवं बिजली मंत्री को लिखित में अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराएंगे और अपनी खराब हुई फसलों के सर्वे के बारे मेें भी बड़े अधिकारियों से मिलेंगे। आज की बैठक में किसान सतीश शर्मा, जंगबहादुर, रामपाल राणा, साहब सिंह बागवाला, सलिंदर राणा, संदीप चांदा, सूबेदार सुभाष चौहान, जयपाल सिंह, राजू राणा, इंद्र फौजी, रिंकू शर्मा, सैंटी शर्मा, अशोक कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed