फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Orders given to remove illegal encroachment on public lands in the state

Panchkula News: प्रदेश में सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश

Mon, 01 Jul 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Orders given to remove illegal encroachment on public lands in the state
चंडीगढ़। प्रदेश के कई जिलों में गांवों के स्कूलों, डिस्पेंसिरयों, पशु डिस्पेंसरियों, पंचायत घरों, श्मशानघाट, सड़काें, फिरनियों, लिंक रोड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे होने की शिकायतें आ रही हैं। इन पर संज्ञान लेते हुए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भुल्लर ने अधिकारियों को इन अवैध कब्जों को खाली कराने के आदेश जारी किए। इसके अलावा अधिकारियों को हर जिले में एक ऐसी टीम गठित करने के लिए कहा है, जोकि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों को लेकर औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि इस प्रकार के कब्जे भविष्य में न हों। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले समय के दौरान उनके द्वारा विभिन्न गांवों के किए गए दौरों के दौरान लोगों ने उनको बताया कि गांवों की फिरनियों, लिंक सड़कों, छप्पड़ों, श्मशानघाट के रास्तों, गांवों के स्कूलों, डिस्पेंसरियों, पशु-डिस्पेंसरियों, पंचायत घरों और अन्य रास्तों आदि के निर्माण के लिए खाली जमीनों पर नाजायज कब्जे किए हुए हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे कब्जों के कारण इन स्थानों को लोक हित के लिए प्रयोग करते समय बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भुल्लर ने कहा कि उनके ध्यान में यह भी आया है कि गांवों में विभाग द्वारा बनाई गईं विभिन्न सरकारी इमारतों जैसे पंचायत घर, धर्मशालाओं, पशु डिस्पेंसरियों आदि की सही ढंग से संभाल नहीं की जा रही। कई बार लोगों द्वारा इन सरकारी इमारतों में अपने घरों का गंदा पानी छोड़ा जाता है और कूड़ा-कर्कट फेंका जाता है, जिस कारण ये इमारतें लोगों के लिए इस्तेमाल योग्य नहीं रह जातीं।
विज्ञापन

इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी इमारतों से नाजायज कब्जे हटाने के लिए सख्त कदम उठाने, भविष्य में होने वाले अवैधकब्जों को रोकने के लिए नियमित तौर पर निरीक्षण करने और मौजूदा सरकारी इमारतों के उचित रख-रखाव को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को सार्वजनिक सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा ताकि पंजाब भर में लोक कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए इनका प्रभावशाली ढंग से प्रयोग यकीनी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed