फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order: Private hospitals paste out the rate of beds fixed by the government, the Speaker gave instructions to the officials

आदेश : निजी अस्पताल सरकार की ओर से तय बेड के रेट बाहर चस्पा करें, विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 08 May 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Order: Private hospitals paste out the rate of beds fixed by the government, the Speaker gave instructions to the officials
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को सेक्टर-21 स्थित अलकेमिस्ट अस्पताल का जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान कोरोना के मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उनसे व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने ऑक्सीजन आपूर्ति, कोविड-19 की जरूरी दवाइयां, वेंटिलेटर, बाई पेप आदि की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अलकेमिस्ट अस्पताल में ही अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को मिलाकर 440 कोविड-19 बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें से 335 ऑक्सीजन बेड हैं, 29 कोविड वेंटिलेटर बेड हैं। 76 बाई पेप सुविधाओं से लैस बेड हैं। इसके अलावा 350 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी की गई है। इसमें आइसोलेट होने वाले मरीजों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार द्वारा निर्धारित बेड के रेट की सूची प्राइवेट अस्पतालों द्वारा बाहर चस्पा की जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रहे ऑक्सीजन का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश से ही पंचकूला को ऑक्सीजन मिले ऐसी संभावनाएं तलाशी जाएं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यदि हो सके तो बरोटीवाला से ही पंचकूला को ऑक्सीजन की आपूर्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राइसिटी में एंबुलेंस का एक सामान रेट हो
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में एंबुलेंस के रेट एक समान होने चाहिए। अभी पंचकूला शहर के अंदर 7 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से एंबुलेंस के रेट लिए जा रहे हैं, जबकि मोहाली और चंडीगढ़ में जाने वाली एंबुलेंस का रेट 15 रुपये प्रति किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मरीजों की सुविधा के लिए पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में एक समान रेट होने चाहिए।
48 घंटे की जगह 24 घंटे में हो दवाइयों की आपूर्ति
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पंचकूला में एक ऑक्सीजन का प्लांट लग गया है।दूसरा प्लांट भी जल्द स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को टोसिलिजुमब 400 एमजी दवाई की आपूर्ति 48 घंटे की जगह 24 घंटे के अंदर हो, ऐसी व्यवस्था की जाए, ताकि मरीज जल्दी ठीक हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड महामारी से निपटने के लिए ऑक्सीमीटर, मेडिकल उपकरण और जरूरी दवाइयों की संख्या बढ़ाई जाए और यदि कोई व्यक्ति किसी भी दवाई, इंजेक्शन और अन्य चीजों की काला बाजारी करता है तो सख्त कार्रवाई कर उसको जेल में डाला जाए। साथ ही ऐसे लोगों से संपर्क भी साधा जाए जो इन जरूरी उपकरणों और दवाइयों को डोनेट करना चाहते हैं।

प्रशासन जरूरी सामान करवा सकता है एयरलिफ्ट
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति विदेश में रहता है, पंचकूला में ऐसे जरूरी उपकरणों और दवाइयों को डोनेट करना चाहता है तो वह और प्रशासन ऐसी जरूरी दवाइयों और उपकरण को एयरलिफ्ट करवा कर लोगों को मुहैया करवाने का काम करेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात की है उन्होंने आईसीयू-1 कोविड व ऑक्सीजन की व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहमद इमरान राजा, सिविल सर्जन जसजीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वीरेंदर राणा, अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पार्षद सुमित अग्रवाल और अलकेमिस्ट अस्पताल के डॉक्टर मान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed