फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opposition to the increased rates of petrol and diesel, social distancing has been destroyed

पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेटों का किया विरोध, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the increased rates of petrol and diesel, social distancing has been destroyed
पंचकूला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में दो गुटों में सड़कों पर उतरकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बनकर देखते रहे। कांग्रेसियों ने बढ़ी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। दोनों गुटों ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देश पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दूरियां बनाए रखी।
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ बढ़ रही महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई कालका विधायक प्रदीप चौधरी और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की संयोजक रंजीता मेहता ने की। जुलूस शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की संयोजक रंजीता मेहता ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि होने से हर प्रकार की यात्रा भी महंगी हो गई है। सत्ता में आने से पूर्व भाजपाइयों ने प्रत्येक वर्ग को राहत देने का वादा किया था। ऐसे में आम आदमी इनके झूठ बोलने की आदत से परेशान हो चुका है। जो कभी पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर नंगे होकर प्रदर्शन किया करते थे वह नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया, जिला पंचकूला प्रभारी युवा कांग्रेस शांतनु चौहान, जिला युवा कांग्रेस पंचकूला के जिलाध्यक्ष मुकेश सिरसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, वरिष्ठ नेता एसपी अरोड़ा, जसविंदर कौर सोनिया, ममता दुबे, कनिका, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कादिर, जिला महासचिव अभिषेक सैनी, सुनील सरोहा, जिला सचिव विवेक शर्मा, जिला सचिव करण दिवाकर, हल्का पंचकूला महासचिव बबलू, हल्का कालका उपाध्यक्ष चंचल शर्मा, मोंटी, आकाश, अनिल, पूर्व चेयरमैन रूप चंद सैनी, पूर्व सरपंच सोमदत्त शर्मा, नरेश शर्मा, बृजभूषण शर्मा, सरबजीत, कमल, सोहन लाल अनिल कुमार पास्टर ग्रेस अमित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगे होकर प्रदर्शन करने वालों को ढूंढ रही जनता
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पंचकूला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ सेक्टर-1 स्थित डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव भारद्वाज ने किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव भारद्वाज ने कहा कि देश और प्रदेश के लोग भाजपा के उन महानुभावों को ढूंढ रहे हैं जो कभी पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर नंगे होकर प्रदर्शन किया करते थे। उन्होंने कहा कि ना तो राज्य के गृहमंत्री अनिल विज और ना ही प्रदेश के पूर्व कृषिमंत्री ओपी धनखड़ अब कपड़े उतार कर पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं महंगाई के विरोध में स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री को चूड़ियां भी नहीं भेज रही हैं। विपक्ष में होकर यह लोग ऐसा किया करते थे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा द्वारा लगातार इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को रेल किराए का खर्च वहन करने के लिए हरियाणा कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 40 लाख रुपए का चेक भिजवाया था। पंचकूला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुषमा खन्ना, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव शर्मा, कांग्रेसी नेता संदीप सोही, पवन राणा, सुमित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed