{"_id":"66e711b6a2731fe08603cd90","slug":"opposition-calls-kejriwals-resignation-announcement-an-election-stunt-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-517919-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: केजरीवाल के त्यागपत्र के एलान को विपक्ष ने बताया चुनावी स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: केजरीवाल के त्यागपत्र के एलान को विपक्ष ने बताया चुनावी स्टंट
विज्ञापन
सियासत तेज: आम आदमी पार्टी के नेता बोले- यह क्रांतिकारी कदम
सीएम मान बोले, जनहितैषी सोच वाला नेता ही कर सकता ऐसा काम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शराब नीति मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र के एलान के बाद सियासत तेज हो गई है। विपक्षी ने जहां केजरीवाल के इस फैसले को चुनावी स्टंट बताया है, वहीं आप पंजाब के नेताओं ने इसे साहसिक और क्रांतिकारी कदम करार दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ऐसा एक ईमानदार और जनहितैषी सोच वाला नेता ही यह एलान कर सकता है। केजरीवाल की सोच को सलाम है। केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वे हमें तोड़ नहीं पाए। कोई और पार्टी होती तो अभी तक टूट चुकी होती।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि केजरीवाल को जमानत देते समय सुप्रीम कोर्ट ने आदेशों में स्पष्ट कहा है कि न तो वह सीएम ऑफिस जा सकते हैं और न ही वह किसी फाइल पर साइन कर सकते हैं। जब वह बतौर मुख्यमंत्री कोई काम ही नहीं कर सकते हैं तो उनके मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का वैसे ही कोई तुक नहीं बनता है। केजरीवाल खुद को महान दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आप नेता कह रहे हैं कि पार्टी प्रमुख ने त्याग दिया है, लेकिन अगर वह जेल जाने से पहले अपने पद से इस्तीफा देते तो उसे त्याग कहा जा सकता था।
विज्ञापन
भाजपा को चुनौती, आज चुनाव करवाकर देख लें : चीमा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वह भाजपा को चुनौती देते हैं कि आज चुनाव करवाकर देख लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार होगी और आम आदमी पार्टी फिर से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। त्याग की भावना के साथ केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला लिया है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश में एक नई और ईमानदार राजनीति की शुरुआत की थी, आज उन्होंने इस्तीफा को लेकर फिर से अपनी ईमानदारी का सबूत दिया है।
मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि अब जनता फैसला करेगी कि अरविंद केजरीवाल गुनाहगार हैं या ईमानदार। यह बहुत बड़ा फैसला है। उन्हें पता है कि 10 साल में उन्होंने दिल्ली की तस्वीर बदल दी।
कुर्सी छोड़ना किसी नेता के लिए आसान नहीं : मीत हेयर
सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि एक दिन के लिए भी कुर्सी छोड़ना किसी नेता के लिए बहुत मुश्किल काम है। ऐसा काम ईमानदार शख्स ही कर सकता है। कोई भी नेता जेल से बाहर आने के बाद जब सुप्रीम कोर्ट का उसके हक में फैसला आया हो तो वह इस्तीफा नहीं देता है। सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पता है कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार और लोगों के लिए काम करने वाले नेता हैं। लोगों के आशीर्वाद से वह फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि केजरीवाल का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि वह सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं।