फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Operation Trackdown: Gang involved in thefts from 8 shops nabbed

Panchkula News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में 8 दुकानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Sun, 09 Nov 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 09 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Operation Trackdown: Gang involved in thefts from 8 shops nabbed
नाबालिग व टैक्सी चालक समेत तीन हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत चोरी और अवैध हथियार सप्लाई में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपी, एक नाबालिग और तीन हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टे और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 4 नवंबर को रामगढ़ चौकी में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जांच के बाद सलीम उर्फ सोनू (34), अनवर उर्फ गुरी (34) और अविनाश उर्फ मक्खी (19) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने पंचकूला में 5 और जीरकपुर के ढकोली में 3 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


रैपिडो टैक्सी चालक निकला हथियार सप्लायर
5 नवंबर को सूरज, पंजाब कॉलोनी, मोहाली निवासी, रैपिडो टैक्सी चालक को अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से भी हथियार बरामद
6 नवंबर को क्राइम ब्रांच-26 ने एक नाबालिग को सेक्टर-14 से एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा। किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।


देसी कट्टा व 4 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
7 नवंबर को क्राइम ब्रांच-26 ने अजय उर्फ बिट्टू (26), शांति विहार मोहाली को बरवाला-डेराबस्सी रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद हुए। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed