फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Open Court: Instructions to DCP to get the woman in possession of the land

खुला दरबार : महिला को जमीन का कब्जा दिलाने का डीसीपी को निर्देश

Fri, 03 Nov 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Open Court: Instructions to DCP to get the woman in possession of the land
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आठ लाख रुपये देने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं देने के मामले में डीसीपी को जांच के बाद महिला को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है। महिला वीरवार को शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंची थी। जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष ने 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को फोन करके समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में कालका बिटना से आई महिला नीरा ने बताया कि उसे 2.5 बिस्वा जमीन जमीन डॉक्टर विमल साहनी से खरीदी थी। इसका उसने आठ लाख रुपये लिए। इसके बाद इस जमीन पर कब्जा नहीं मिला। कालका पुलिस उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं करती। इस पर विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि महिला की जमीन उसे दिलाई जाए। महिला को मिलने के लिए उनके पास भेजा और जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीरवार को सेक्टर-6 हुडा फील्ड हॉस्टल में उन्होंने गांव महेशपुर में बनी अवैध झुग्गियों को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला के प्लाट पर डीसीपी को कब्जा दिलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के कर्मचारी संदल सिंह राणा, विजय कुमार सहित अन्य ने बताया कि मुख्यालय के कर्मचारी ठेकेदार के पास 10 से 15 साल से काम कर रहे हैं। इन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता की ओर से उनकी लिस्ट भेजी गई है लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 अवैध झुग्गियां हटाई जाएं
हरियाणा विस अध्यक्ष ने गांव महेशपुर में अवैध झुग्गियां की शिकायत पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से इन अवैध झुग्गियों को जल्द से जल्द हटवाने और प्राधिकरण की भूमि को खाली करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा महेशपुर में कब्जा लेने के बावजूद भी लगभग 150 नई अवैध झुग्गियां डाली हुई है। उन्होंने संपदा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पर्याप्त पुलिस बल के साथ एक अभियान चलाकर जल्द से जल्द इन अवैध झुग्गियों को हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बुजुर्ग को प्रताड़ित करने के मामले में एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पिता पर झूठी बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने पर वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

शौचालय की हालात अभी तक ठीक नहीं
सेक्टर-4 निवासी ऋषि ने शौचालय ठीक नहीं होने की शिकायत दी। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को फोन पर निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गांव जलौली में सामुदायिक केंद्र की चार दीवारी के कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। नगर निगम की बैठक में सात नए सामुदायिक केंद्र स्वीकृत किए हैं। उसके लिए साॅयल टेस्टिंग का कार्य एजेंसी के माध्यम से करवाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसी को निर्देशित कर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि इन सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके। सेक्टर-27 में मंदिर के लिए प्लाट जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा रायपुररानी में अवैध माइनिंग को बंद करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर उन्होंने प्लास्टिक मुक्त पंचकूला की दिशा में बेहतरीन कार्य करने के लिए आसीमा फाउंडेशन को एक लाख रुपये का चेक प्रोत्साहन के रूप भेंट किया। फाउंडेशन की ओर से मनीष ने चेक स्वीकार किया। इस मौके पर पार्षद हरेंद्र मलिक और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed