फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   OPD will remain closed for two hours today, warning of indefinite strike from 25th

Panchkula News: आज दो घंटे ओपीडी रहेगी बंद, 25 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Mon, 15 Jul 2024 05:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
OPD will remain closed for two hours today, warning of indefinite strike from 25th
आज सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक बंद रहेगा अस्पताल, मरीजों को इस समय में होगी सभी जगह परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एजसीएमएस) के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर सोमवार को डॉक्टर दो घंटे हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सभी ओपीडी, कालका का सब डिवीजनल सीएचसी सेंटर, पिंजौर का पॉलीक्लीनिक, पीएचसी सहित जिले के 51 डिस्पेंसरियों के डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। दो घंटे की हड़ताल से निपटने लिए सिविल अस्पताल में अन्य डॉक्टरों को ओपीडी में तैनात किया जाएगा। मांगें नहीं मानने पर 25 जुलाई से सरकारी अस्पताल में आपातकालीन, पोस्टमार्टम समेत सभी सेवाएं बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल हाेगी।
पंचकूला मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सुबह 9 से 11 बजे तक अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहेगी। हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पहली मांग पीजी करने के लिए डॉक्टरों को एक करोड़ का बाॅन्ड 50 लाख से कम करना है। दूसरी मांग एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं करने की है। तीसरी मांग है कि डॉक्टरों को एसीपी और भत्ते केंद्र सरकार के बराबर दिया जाए।
विज्ञापन

चौथी मांग है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाने की है। अभी तक इन मांगों पर सुनवाई नहीं हुई है। इस कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में अलग से कैडर बनाने की घोषणा की थी। सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद भी यह फाइल अफसरों की टेबल पर घूम रही है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि 15 जुलाई को प्रदेशभर में सरकारी चिकित्सक दो घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे 25 जुलाई से सरकारी अस्पताल में आपातकालीन, पोस्टमार्टम समेत सभी सेवाएं बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच, ओपीडी में नहीं बैठेंगे डॉक्टर
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में एमडी मेडिसिन, यूरोलॉजी विभाग, स्किन, अर्थोपेडिक्स, मनोरोग विभाग चेस्ट एंड टीबी, गायनी, सर्जरी, कैंसर ओपीडी भी दो घंटे तक बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को इलाज के दौरान जांच में भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से हड़ताल की जानकारी पहले भी दी जा चुकी है। यह हड़ताल कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी सहित सभी जगह रहेगी।



हड़ताल को देखते हुए अन्य डॉक्टरों को ओपीडी में तैनात किया जाएगा। मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। - डॉ. उमेश मोदगिल, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed