फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   OPD of black jaundice will start on Tuesday and Friday in Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में मंगलवार और शुक्रवार को शुरू होगी काला पीलिया की ओपीडी

Mon, 17 Feb 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
OPD of black jaundice will start on Tuesday and Friday in Civil Hospital
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में मंगलवार और शुक्रवार को काला पीलिया की जांच और इलाज के लिए ओपीडी शुरू की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीलिया के मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे मरीजों को आसानी से इलाज मिल सके। पीलिया के मरीजाें की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में काला पीलिया के मरीजों के इलाज के लिए जो मंगलवार और शुक्रवार के दिन ओपीडी शुरू की जा रही है, इसमें लोगों की जांच करने से लेकर ओपीडी और डॉक्टरों की ओर से सलाह दी जाती है। इसमें डॉक्टरों की ओर से मरीज की जांच करने के बाद परामर्श दिया जाएगा। इससे लोगों का इलाज सही तरीके से हो सकेगा। पंचकूला के एमडी मेडिसिन डॉ. अश्विनी भटनागर ने बताया कि काला पीलिया की यह ओपीडी दो दिन मरीजों के लिए चलाई जाएगी। इसमें विशेष ओपीडी में इलाज लोगों को आसानी से हो सकेगा। इसमें लोगों को काला पीलिया से बचाव, काला पीलिया में होने वाले एहतियात की जानकारी दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर देंगे। इससे मरीजों की देखभाल सही तरीके से हो सकेगी। वहीं, जांच की किट भी अस्पताल को दी गई है। इससे इलाज लोगों का आसानी से हो सकेगा। इसलिए इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर काला पीलिया का समय पर पता लग जाए तो इसका उपचार संभव है। लोगों का सही तरीके से इलाज किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि काला पीलिया से बचाव के लिए लोगों को अच्छे से हाथ धोना चाहिए। अच्छे से पका हुआ भोजन खाएं और पानी उबालकर पिएं। काला पीलिया में त्वचा काली पड़ना, बुखार, थकान, भूख कम लगना, त्वचा में खुजली, मूत्र गाढ़ा होना है। अगर किसी में इस तरह का लक्षण दिखे तो उसे अपनी जांच जरूर करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला पीलिया की ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को शुरू की जाएगी। मरीजों की हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे मरीजों का सही तरीके से इलाज को सके। इसलिए दो दिन और ओपीडी शुरू की जा रही है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed