फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online training course started on joint initiative of MDI Gurugram and HPTI Panchkula

एमडीआई गुरुग्राम एवं एचपीटीआई पंचकूला के संयुक्त पहल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स किया शुरू

Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Online training course started on joint initiative of MDI Gurugram and HPTI Panchkula
पंचकूला। हरियाणा बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने सोमवार को सेक्टर-6 स्थित शक्ति भवन से बिजली कंपनियों के इंजीनियर्स, वित्त और लेखाधिकारियों के संवर्धन के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कोर्स ह्यूमन परफार्मेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन (एचपीटीआई) पंचकूला और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम के संयुक्त पहल पर ऑनलाइन शुरू किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कर हरियाणा बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में बिजली कंपनियों के लिए उत्पादन, उपलब्धता और आपूर्ति एक चुनौती है। इसको नियमित रखने के लिए तकनीक और वित्तीय प्रबंधन का नियमित प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पॉवर युटीलिटीज की सभी कंपनियों के इंजीनियर्स, वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारियों के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच अक्तूबर से दिसंबर 2021, द्वितीय बैच जनवरी से मार्च 2022 और तृतीय बैच अप्रैल से जून 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एमडीआई के डीन डॉ. पीसी बिस्वाल ने कहा कि पीके दास के परामर्श पर हरियाणा के विभिन्न विभागों, संस्थाओं में कई सकारात्मक पहल आरंभ की गई। एचवीपीएनएल के प्रबंधन निदेशक टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि जो अधिकारी प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें अगले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनिल मिश्रा ने किया। इस मौके पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शशांक आनंद, निदेशक वित्त डीपी तिवारी सहित संस्थान के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed