फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online NOC

अब ऑनलाइन एनओसी देगा फायर ब्रिगेड, 15 अगस्त को होगी घोषणा

Sat, 03 Aug 2019 12:22 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Online NOC
चंडीगढ़। फायर ब्रिगेड से अब एनओसी के लिए लोगों को विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम की वेबसाइट के जरिए इस माह के अंत तक फायर सेफ्टी एनओसी ऑनलाइन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने एनआईसी से एक विशेष साफ्टवेयर तैयार करा लिया है। 15 अगस्त को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे जहां लोगों का समय बचेगा, वहीं विभाग का काम भी हल्का हो जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर और मेल पर विभाग की ओर से एनओसी के संबंध में सभी अपडेट मिलने लगेंगे। इससे एनओसी मिलने में देरी या प्रक्रिया में समस्या आदि की जानकारी समय पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सूरत हादसे के बाद से नगर निगम शहर में लगातार अभियान चला रहा है। संस्थानों और दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा मानक (फायर सेफ्टी नॉर्म्स) पूरे न करने पर नोटिस भी जारी किए थे। इसके बाद से लोग लगातार एनओसी के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे थे। इस समस्या से निपटने के लिए अब विभाग ने ऑनलाइन सुविधा देने की तैयारी कर ली है। नगर निगम की वेबसाइट mcchandigarh.gov.in पर 15 अगस्त के बाद ई-एनओसी का लिंक दिखने लगेगा, जिसे क्लिक कर लोग आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने अब तक 295 कोचिंग और 170 व्यवसायिक संस्थानों को नोटिस जारी किया है। इसमें से केवल 40 कोचिंग संस्थानों ने ही एनओसी के लिए आवेदन किया है। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से आवेदनों में इजाफे की उम्मीद है। वहीं हाल ही में सरकारी स्कूलों को फायर सेफ्टी एनओसी अनिवार्य करने के बाद 35 स्कूलों ने भी आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डिपार्टमेंट पर लगातार आरोप लग रहे थे। सदन की बैठक में भी पार्षद अरुण सूद ने एनओसी देने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया था। ऐसे में विभाग इन आरोपों पर भी लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था करने जा रहा है। लोग ऑनलाइन आवेदन करेंगे, एक बार चेकिंग के लिए कर्मचारी जाएंगे। उसके बाद ऑनलाइन ही फायर सेफ्टी एनओसी जारी होगी। किसी समस्या के लिए भी ऑनलाइन ही मैसेज मिलेगा।

नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरू कर रहे हैं। इससे लोगों का समय बचेगा और काफी संख्या में लोग एनओसी लेने के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed