फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online fraud: more than 100 incidents in 11 months, cyber desk breathless, police appeal, do not share information

ऑनलाइन ठगी: 11 माह में 100 से अधिक वारदात, साइबर डेस्क बेदम, पुलिस की अपील, शेयर नहीं करें जानकारी

Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Online fraud: more than 100 incidents in 11 months, cyber desk breathless, police appeal, do not share information
पंचकूला। शहर में ऑनलाइन ठगी बढ़ने के बाद डीसीपी के निर्देश पर अक्तूबर माह में हर थाने में साइबर डेस्क बनाई गई थी। डीसीपी मोहित हांडा के निर्देश हैं कि अगर कोई भी ऑनलाइन ठगी का मामला है, तो उसे थाने में दर्ज किया जाए। ठगी के पैसे वापस लाने के लिए 24 घंटे से पहले जांच कर कार्रवाई शुरू की जाए और लोगों के पैसे दिलवाए जाएं। साइबर डेस्क के माध्यम से थाने में केस दर्ज होने लगे लेकिन अभी तक केस की जांच 24 घंटे के अंदर नहीं शुरू हो रही है। इस कारण पैसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर होने के बाद साइबर ठग आसानी से निकाल लेते हैं। लोगों को पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं। दो माह में 20 से ज्यादा ठगी के मामले सामने आए हैं। अभी तक इन मामलों में कोई जांच नहीं हो पाई है। साइबर ठगों ने जिस अकाउंट में ज्यादा पैसे थे। उन लोगों को शिकार बनाया है। इस तरह के हालात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला में 11 माह के अंदर 100 से अधिक लोगों से ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन

इन लोगों को नहीं मिला न्याय
सेक्टर-15 निवासी निर्मल कौशल ने बताया कि उनका खाता इंडसइंड बैंक में है। उनके खाते को अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.45 लाख रुपये निकाल लिए। निर्मल कौशल ने बताया कि पैसे निकालने के बाद जांच 24 घंटे में शुरू नहीं हुई। इस कारण पैसे वापस नहीं आ पाए। अभी तक पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन

कर्नल के खाते से 9.60 लाख रुपये निकाले
28 अक्तूबर को कर्नल प्रेम सिंह के खाते से पासवर्ड अपडेट करने के नाम पर डिटेल लेने के बाद चार ट्रांजेक्शन में 9.60 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद खाते की डिटेल तीन दिन बाद मांगी। डिटेल देरी से लेने और जांच में विलंब के कारण पैसे निकालने वालों ने पैसे निकाल लिए। सेक्टर-7 थाना पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई। इस तरह के हालात में समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
पंचकूला पुलिस के डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि लोगों के अपने पर्सनल बैंक अकाउंट की डिटेल किसी से शेयर नहीं करें। मोबाइल नंबर सोशल नेट वर्किंग साइट पर नहीं भेजेें। इसके अलावा सोशल साइट से हेल्पलाइन नंबर लेने में सावधानी बरतें।

पुलिस की तरफ से मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी मामलों की जांच कर लोगों के पैसे रिकवर कर लेंगे। इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीमें भी बनाकर जांच की जाएगी। - मोहित हांडा, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed