फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online auction of 185 residential and 20 commercial plots worth crores on 13

Panchkula News: करोड़ों के 185 रिहायशी और 20 व्यावसायिक प्लॉटों की ऑनलाइन नीलामी 13 को

Tue, 06 Jun 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Online auction of 185 residential and 20 commercial plots worth crores on 13
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 13 जून को जिले में करोड़ों रुपये की रिहायशी और व्यावसायिक साइटों की ऑनलाइन नीलामी करेगा। इसमें पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों के साथ ही पिंजौर के प्लॉट भी शामिल हैं। पंचकूला में 14 और पिंजौर में 181 रिहायशी प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। पंचकूला शहर के विभिन्न हिस्सों में 17 बूथों और तीन एससीओ भी नीलामी में शामिल किए जाएंगे। एचएसवीपी शहर में लगातार रिहायशी और व्यावसायिक साइटों की ऑनलाइन नीलामी कर रहा है। लोग भी साइटों की खरीद में भी रुझान दिखा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऑनलाइन नीलामी में ही सेक्टर-5 की हैप्पीनेस फूड मार्केट के बूथ 2.26 करोड़ रुपये में बिके हैं। सेक्टर-5 में ही अब एचएसवीपी एससीओ की भी नीलामी करने जा रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पिंजौर के प्लॉट होंगे नीलाम
रिहायशी प्लॉटों की ऑनलाइन नीलामी में पिंजौर सेक्टर-5 के प्लॉट सबसे ज्यादा शामिल रहेंगे। इसमें एक कनाल के 35 प्लॉट, 14 मरले के 71 प्लाॅट, 10 मरले के 3 प्लॉट और आठ मरले के 72 प्लॉट शामिल रहेंगे। एचएसवीपी ने एक कनाल के प्लॉट की रिजर्व प्राइस 2,67,23,600 रुपये रखी है। सेक्टर-5 में तीन एससीओ नीलाम किए जाने हैं। उम्मीद है कि खरीदार इनके लिए ऊंची बोली लगाएंगे। एचएसवीपी ने भी इन तीनों एससीओ की रिजर्व प्राइस 12,93,98,900 रुपये रखी है। इसके अलावा सेक्टर 15 में तीन बूथ नीलाम होंगे। इनकी रिजर्व प्राइस 1.23 करोड़ रुपये रखी गई है। सेक्टर-31 में पांच बूथ नीलाम होंगे। इनकी रिजर्व प्राइस 51,05,300 रखी गई है। सेक्टर-8 में तीन बूथों की नीलामी की जाएगी। इनकी रिजर्व प्राइस 1,22,52,600 रुपये रखी गई है। सेक्टर-9 के भी तीन बूथ नीलाम किए जाएंगे जिनकी रिजर्व प्राइस 1,58,11, 300 रुपये रखी गई है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में तीन डीएसएस नीलाम किए जाएंगे। इनकी रिजर्व प्राइस 1,84,97900 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


10 मरले प्लॉट की रिजर्व प्राइस 1.64 करोड़
शहर के सेक्टर-28 में 10 मरले के दो प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। इनमें से एक की रिजर्व प्राइस 1.64 करोड़ और दूसरे की 1.56 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं 8 मरले के तीन प्लॉटों की रिजर्व प्राइस 1.54 करोड़ और एक प्लॉट की रिजर्व प्राइस 1.45 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं सेक्टर-21 में 6 मरले के 5 प्लॉट नीलामी में शामिल किए जाएंगे। इनकी रिजर्व प्राइस 1,20,20,500 रखी गई है। 4 मरले के एक प्लॉट की रिजर्व प्राइस 78,79,200 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 8 मरले के दो प्लॉट भी नीलामी में शामिल किए जा रहे हैं। इनकी रिजर्व प्राइस 1,41,82,500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed