फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online application for admission in 9th and 11th class of Jawahar Navodaya Vidyalaya will be open till 15th November

Panchkula News: जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं व 11वीं में दाखिला के लिए 15 नवंबर तक होगा ऑनलाइन आवेदन

Thu, 09 Nov 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission in 9th and 11th class of Jawahar Navodaya Vidyalaya will be open till 15th November
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र-2024 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थी 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील सारवान ने बताया कि गांव मौली में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र-2024 के लिए कक्षा-9 और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन आगामी 10 फरवरी 2024 को किया जाएगा। जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र-2023 के दौरान जिले में स्थित सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से अध्ययनरत होना चाहिए। कक्षा-9 में एडमिशन के लिए विद्यार्थी कक्षा आठ में और कक्षा-11 में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 10वीं में अध्ययन कर रहा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय समिति की वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में सह-शैक्षिक और पूर्णतया आवासीय, मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा आदि की गतिविधियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed