फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One snatcher caught, five mobile phones recovered

Panchkula News: एक झपटमार पकड़ा, पांच मोबाइल फोन बरामद

Wed, 03 Jan 2024 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
One snatcher caught, five mobile phones recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने मोबाइल फोन छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पांच मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ मौंटी गांव हकीमपुर कालका निवासी के रूप में हुई है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को कालका में एक मोबाइल फोन छीनने की घटना हुई थी। गुमान सिंह हाउसिंग बोर्ड कालका निवासी से आरोपी फोन छीनकर फरार हो गया था।
कालका पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच डिटेेक्टिव स्टाफ को सौंप दी थी। इस मामले की आगामी जांच डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने की। प्रवीण कुमार ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पांच मोबाइल फोन छीनने की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने सभी वारदातें पिंजौर और कालका में की हैं। आरोपी नशे का आदी है। आरोपी पहले ड्राइवर था। नशे के कारण उस नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने के बाद मोबाइल फोन को सस्ते दामों पर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed