{"_id":"64cd54f1f39d2c41690550d4","slug":"one-quintal-polythene-recovered-in-raid-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-2943-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छापा मारकर में बरामद की एक क्विंटल पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छापा मारकर में बरामद की एक क्विंटल पॉलिथीन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम एक्शन में दिखाई दे रहा है। नगर निगम की टीम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है। जगह जगह जाकर पॉलीथिन पर छापेमारी शुरू कर दी। कई दुकान वालों, बेकरी वालों पर हैवी जुर्माना भी लगाया। तो वहीं कुछ ठेले वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
शुक्रवार को छापा मारकर एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद किया है। मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 स्थित गर्ग पॉलीमर्स नामक फैक्ट्री में पॉलिथीन पड़े होने बारे सूचना मिली थी। जिसके बाद उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी और सफाई शाखा की टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की और मौके से 1 क्विंटल पॉलीथिन बरामद कर फैक्ट्री चालक का 25 हजार रुपये का चालान काटा।
अविनाश सिंगला ने बताया कि फैक्ट्री चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाता है, लेकिन फैक्ट्री से जो 1 क्विंटल नॉन बायो डीग्रेडेबल पॉलीथिन बरामद हुआ है वो पुराना स्टॉक पड़ा था। निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने कहा कि पंचकूला जल्द ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा। उन्होंने नॉन बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाने वाले फैक्ट्री चालकों को चेताते हुए कहा कि ऐसे फैक्ट्री चालक बाज आ जाएं अन्यथा ऐसे फैक्ट्री चालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन रखने और बनाने वालों पर निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।