फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One of the three motorcycles found abandoned turned out to be stolen.

Panchkula News: लावारिस खड़ी तीन मोटरसाइकिलों में एक चोरी की निकली

Sat, 06 Dec 2025 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
One of the three motorcycles found abandoned turned out to be stolen.
पंचकूला। सेक्टर-2 चौकी की टीम ने गश्त के दौरान लावारिस वाहनों की जांच की। चौकी इंचार्ज अजय कुमार टीम के साथ माजरी चौक स्थित पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। उन्हें तीन संदिग्ध टू-व्हीलर खड़े मिले। पुलिस ने तुरंत वाहनों की जांच की जिसमें पता चला कि तीन में से एक मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस ने बाइक के असली मालिक की पहचान कर उसे जानकारी दी। कानूनी प्रक्रिया के बाद वाहन उसके मालिक को सौंप दिया जाएगा। बाकी दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस टीम जानकारी एकत्र कर रही है। इन वाहनों के मालिक कौन हैं क्या ये चोरी की हैं या किसी अन्य मामले से संबंधित हैं इसकी जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में लावारिस या संदिग्ध वाहन दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने या चौकी को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed