फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One lakh devotees come Mata Mansa Devi temple panchkula in first Navratri

Navratri: माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, लिया आशीर्वाद

Thu, 03 Oct 2024 10:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Oct 2024 10:04 PM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए लाइनों में लगे थे।

विज्ञापन
One lakh devotees come Mata Mansa Devi temple panchkula in first Navratri
माता के दर्शन के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

वीरवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्रों के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। एक दिन में एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्त माता मनसा देवी के दर्शन करने के लिए जुटे। पहले दिन मंदिर में एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में हर जगह ‘जोर से बोलो जय माता दी’ के जयकारे गूंज रहे थे।

विज्ञापन


मंदिर को सुंदर रंग-बिरंगी लाइटों और कोलकाता से आए अलग-अलग किस्म के फूलों से सजाया गया था। शाम के समय श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी में जगमगाता नजर आया। मंदिर में पहली बार दंडवत प्रणाम, गर्भवती महिला और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन लगाई गईं थीं।
विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर सुविधाओं के इंतजाम किए गए थे। मंदिर में वालंटियर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को चार सेक्टरों में बांटा गया है और 13 पुलिस नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 4 से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे कपाट
नवरात्र में भक्तों के दर्शन के लिए माता रानी के कपाट सुबह 4 से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। माता मनसा देवी की दिन में चार बार आरती होती है। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद प्रात: आरती सुबह 4:30 बजे होती है। इसके बाद सुबह 7 बजे आरती होती है। दोपहर 11 बजे माता की भोग आरती, शाम 7 बजे सायं आरती और अंत में मंदिर के कपाट बंद से पहले माता की शयन आरती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed