फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three drinking water pipelines ruptured due to the Sukhna River's strong current; supply in Kalka affected.

Panchkula News: सुखना नदी के तेज बहाव से तीन पेयजल पाइपलाइन टूटीं, कालका में सप्लाई प्रभावित

Wed, 02 Sep 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three drinking water pipelines ruptured due to the Sukhna River's strong current; supply in Kalka affected.
कई इलाकों में पानी की किल्लत, विभाग बोला- जलस्तर घटते ही मरम्मत शुरू होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। भारी बारिश के बाद सुखना नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण जन स्वास्थ्य विभाग की तीन पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे कालका के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए टैंकर मंगवाने और बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इन पाइपलाइनों को नुकसान: लोहगढ़ से हाउसिंग बोर्ड बूस्टर को आने वाली 12 इंची पाइपलाइन, सियूड़ी बूस्टर से टिपरा की ओर जाने वाली 8 इंची पाइपलाइन और थाने वाली साइड से सियूड़ी बूस्टर की ओर जाने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने पाइपलाइनों की जल्द मरम्मत कराने के साथ नदी के ऊपर से गुजर रही पेयजल लाइनों को भूमिगत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बरसात में आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग कालका के एसडीओ मंदीप ने बताया कि भारी बारिश के कारण पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था से लोगों तक पानी पहुंचा रहा है। जलस्तर कम होते ही पाइपलाइनों की मरम्मत शुरू कर उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed