फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One lakh cheater caught on the pretext of paying house rent on Paytm

मकान का किराया देने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 May 2022 03:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
One lakh cheater caught on the pretext of paying house rent on Paytm
पंचकूला। सेक्टर-21 पुलिस चौकी की टीम ने महिला को मकान का किराया देने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को भी सीज कर दिया ताकि बैंक खाता से किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन न हो सके। सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कुमार को दी शिकायत में सेक्टर-21 निवासी मोनिका गुलाटी ने बताया कि छह जनवरी 2022 को रणदीप नाम के युवक ने फोन कर उनके पिता से घर किराए पर लेने की बात कही। घर के किराए पर सहमति बनने के बाद शिकायतकर्ता के पिता को आरोपी ने एडवांस पेेमेंट के देने की बात कही और उसके लिए बैंक खाता नंबर या पेटीएम नंबर देने को कहा। पीड़ित के पिता द्वारा डिटेल देने पर आरोपी ने पैसा ट्रांसफर होने की बात कही। ट्रांसफर करने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित के पिता के बैंक खाते से 99998 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर पीड़ित के पिता घबरा गए। इसके तुरंत बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी 12वीं और आईटीआई पास है। उसके बैंक खाते को सीज कर दिया गया है ताकि वह कोई ट्रांजेक्शन न कर पाए। उसके बैंक खाते में 52300 रुपये हैं जिसे फ्रिज कर दिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed