{"_id":"68f7e57c0191be38db029011","slug":"one-killed-three-injured-in-road-accident-panchkula-news-c-87-1-pan1011-128445-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला और पिंजाैर में हुए सड़क हादसों एक व्यक्ति की मौैत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। दिवाली की रात सोमवार को पिंजौर-सूखोमाजरी बाईपास के पास हुए हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल पंचकूला पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पिंजौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कालका भेज दिया। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर वाहन के निशान और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसकी हालत स्थिर होने के बाद ही विस्तृत दर्ज किया जाएगा।
वहीं, सेक्टर-4 व 5 हैफेड चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दो कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार दो लोग घायल हो गए जबकि वेन्यू कार में सवार एक व्यक्ति को लोगों ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया और अन्य लोग भाग गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 निवासी वैभव चाचा के साथ कालका स्थित बालाजी मंदिर से दर्शन कर स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हैफेड चौक पहुंचे सेक्टर-5 की ओर से तेज रफ्तार में आ रही वेन्यू कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार डिवाइडिंग रोड की लोहे की ग्रिल से टकरा गई। हादसे में स्विफ्ट का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एयरबैग खुलने के बावजूद दोनों सवारों को सीने में चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेन्यू में सवार चार लोगों में से तीन हादसे के बाद भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को भीड़ ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक खुद को सेना का जवान बता रहा था। कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही डायल-112 और सेक्टर-2 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। चौकी इंचार्ज तेजिंदर पाल के अनुसार वेन्यू कार चालक का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने कहा कि उसे रास्ते की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते हादसा हुआ।