{"_id":"619935a41dc4b01f656e08d7","slug":"on-the-victory-of-the-farmers-aap-got-the-paath-of-shri-sukhmani-sahib-conducted-across-punjab-bureau-news-pkl4336181126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जीत पर आप ने पंजाब भर में कराए श्री सुखमनी साहिब के पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जीत पर आप ने पंजाब भर में कराए श्री सुखमनी साहिब के पाठ
विज्ञापन
आपसी एकता, एकजुटता, धैर्य, शांति और भारतीय संविधान के दायरे में रहकर लगभग एक वर्ष तक चले ऐतिहासिक किसानी संघर्ष की जीत पर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाबभर में धन्यवाद के तौर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ कराए और किसानी संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसान-मजदूरों और महिला शक्ति की याद में प्रार्थना की।
पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा ने बताया कि भारतीय इतिहास में 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह 19 नवंबर को भी एक सुनहरे दिन के तौर पर याद किया जाएगा, क्योंकि यह सिर्फ अन्नदाता की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और असल संघीय ढांचे के सिद्धांत और संकल्प से खिसकते लोकतंत्र को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का शुभ संकेत भी है।
बरसट और चड्ढा ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय समेत पटियाला, संगरूर, बठिंडा, बरनाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और रोपड़ समेत अन्य जिलों और तहसीलों में पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने धन्यवाद के तौर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाए और किसानी संघर्ष के शहीदों को समर्पित अरदास की।