{"_id":"69c2f4200dfae1e8e20758ed","slug":"on-the-sixth-day-of-the-navratri-fair-offerings-worth-rs-3720-lakh-were-made-in-the-three-temples-panchkula-news-c-87-1-pan1010-134489-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नवरात्र मेले के छठे दिन तीनों मंदिरों में 37.20 लाख का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नवरात्र मेले के छठे दिन तीनों मंदिरों में 37.20 लाख का चढ़ावा
विज्ञापन
मनसा देवी में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे, सोना-चांदी भी चढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के छठे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और श्री चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 37 लाख 20 हजार 365 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। इस दौरान तीनों मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए।
उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि मनसा देवी मंदिर में 95 हजार, काली माता मंदिर कालका में 28 हजार और चंडी माता मंदिर में 1500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
चढ़ावे में मनसा देवी मंदिर में 34 लाख 34 हजार 658 रुपये, काली माता मंदिर कालका में 2 लाख 65 हजार 247 रुपये और चंडी माता मंदिर में 90 हजार 950 रुपये अर्पित किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोने के 2 और चांदी के 31 नग भी दान स्वरूप चढ़ाए।