फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On Mahashivratri, Prasad will be prepared from 250 quintals of milk in Shri Prachin Shiv Temple Saketdi

Panchkula News: महाशिवरात्रि पर श्री प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी में 250 क्विंटल दूध से तैयार होगा प्रसाद

Wed, 28 Feb 2024 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, Prasad will be prepared from 250 quintals of milk in Shri Prachin Shiv Temple Saketdi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सकेतड़ी महादेवपुर स्थित श्री शिव मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व आठ मार्च को मनाया जा रहा है और इस दिन शिव योग भी बन रहा है, जो कि शास्त्रों के अनुसार अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखने वालों को अश्वमेघ यज्ञ करने के समान फल प्राप्त होगा। श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरूआत सात मार्च से होगी। वीरवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम तक भक्तों के लिए 250 क्विंटल दूध और फल की व्यवस्था की गई है। आठ मार्च को सुबह 9 से 11 बजे तक महायज्ञ किया जाएगा, इसके साथ ही 10 बजे से सायं 5 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा। वहीं, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव शंकर की चार पहर पूर्वान्ह, मध्यान्ह, अपरान्ह और सायंकाल में पूजा की जाएगी। 10 मार्च को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रसाद से पहले पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप में सजाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


मंदिर में पहुंचेंगे करीब छह लाख श्रद्धालु
श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर करीब छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इनके अलावा मुख्य रूप से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री और कई बड़े अधिकारियों के पहुंचने की भी संभावना है। मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें पुलिस, सुरक्षा, पार्किंग, प्रसाद, सजावट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल तीन पार्किंग का निर्माण
पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष रूप से तीन पार्किंगों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एक पार्किंग माता मनसा देवी मंदिर की ओर व दूसरी कैंबवाला और तीसरी पार्किंग सुखना लेक की ओर बनाई जा रही है।

कांवड़ियों के ठहरने और विश्राम शिविर की व्यवस्था
हरिद्वार से गंगाजल लाकर सकेतड़ी मंदिर में आकर महादेव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उनके लिए यहां मंदिर परिसर में बने विश्राम गृह में ठहरने की व्यवस्था के साथ जगह-जगह उनकी सेवा-सुविधा के लिए भोले के भक्तों की ओर से पूरे शहर में विश्राम शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed